Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG News : सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

CG News : सब्जी मंडी में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक…..

0
129
CG News
CG News

CG News : बलौदाबाजार : जिले के भाटापारा स्थित सब्जी मंडी में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्लास्टिक के बास्केट और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण आसमान में काला धुआं फैल गया, जिससे चारों ओर धुएं का गुबार छा गया।

CG News : लाखों के नुकसान का अनुमान

तत्काल कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा नगरपालिका और जिला मुख्यालय से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

READ MORE : MP News : इंदौर : ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ आरोपी 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल 

कारण: आग लगने के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है।

नुकसान: इस भीषण अग्निकांड में व्यापारियों को लाखों रुपए के नुकसान होने का अनुमान है।

READ MORE : CG NEWS : घरघोड़ा क्षेत्र में उद्योगों की चिमनियां उगल रही धुंआ रूपी जहर? जंगल, जमीन हो रहे नष्ट

आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दमकल कर्मी घंटों की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here