छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति का इंतजार कर रहे अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 25 उप निरीक्षकों (SI) को योग्यता सूची वर्ष 2025 के आधार पर निरीक्षक (TI) के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति : प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। फिलहाल इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही अस्थायी तौर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नई पदस्थापना को लेकर जल्द ही अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
पदोन्नति सूची में शामिल अफसरों को लंबे समय से इसका इंतजार था। प्रमोशन के बाद अब इन अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस कदम से कार्यप्रणाली में और तेजी आएगी तथा कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।











