BIG BREAKING NEWS : पुणे: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर के ब्रेक फेल होने से 16 गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब एक भारी कंटेनर घाट सेक्शन पर अचानक बेकाबू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कंटेनर तेज रफ्तार में था और अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए, जिससे उसने आगे चल रही कई कारों, SUVs और मिनी बसों को एक के बाद एक टक्कर मार दी।
वीडियो वायरल: हादसे का सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से रिकॉर्ड किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें सड़क पर बिखरी गाड़ियां, तोड़े गए शीशे और चीख-पुकार साफ सुनी जा सकती है।
राहत-बचाव कार्य जारी: हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पुणे के नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम: शनिवार की छुट्टी के चलते हाईवे पर ट्रैफिक पहले से ही भारी था। हादसे के तुरंत बाद दोनों दिशाओं में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने धीरे-धीरे ट्रैफिक नियंत्रित करना शुरू कर दिया है और लोगों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
पुलिस जांच शुरू: मृतक की पहचान की जा रही है। साथ ही हादसे में शामिल गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन नंबर और कंटेनर ड्राइवर की जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हाईवे प्रशासन की अपील: यात्रियों से तेज रफ्तार और भारी वाहनों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस क्षेत्र में ब्रेक फेल और वाहन नियंत्रण खोने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।













