BIG BREAKING : सिंगरौली : जिले के जयंत क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, जयंत चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर दो हाइवा वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भिडंत इतनी तेज थी कि एक हाइवा का ड्राइवर केबिन में बुरी तरह से फंस गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर तुरंत जयंत पुलिस पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को आनंद फाउंडेशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि टक्कर के दौरान दोनों वाहनों की गति तेज थी, जिससे हादसा और भी भीषण हो गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया है।











