Monday, August 31, 2026
Home Bihar Election Bihar Assembly Elections : नामांकन के आखिरी दिन RJD ने जारी की...

Bihar Assembly Elections : नामांकन के आखिरी दिन RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की सूची…

Bihar Assembly Elections
Bihar Assembly Elections

Bihar Assembly Elections : पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तारीख (सोमवार) पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की पूरी सूची जारी कर दी है। हालांकि, उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद सतह पर आ गया है, क्योंकि लगभग 12 सीटों पर गठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस और राजद के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे।

Bihar Assembly Elections : सुल्तानगंज सीट पर विवाद: आज जारी लिस्ट में सबसे बड़ा विवाद सुल्तानगंज सीट पर देखने को मिला। कांग्रेस ने पहले ही यहां से ललन यादव को टिकट दिया हुआ है, जबकि राजद ने अब चंदन सिन्हा को अपना उम्मीदवार बना दिया है। ऐसे ही करीब 12 विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन के दोनों प्रमुख दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

READ MORE : Happy Diwali 2025 : रोशनी हर दिल में, खुशियां हर घर में : निशानेबाज़ परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…

RJD ने उम्मीदवारों को दी बधाई: अपने उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं विजय की अग्रिम शुभकामनाएं।”

चुनाव कार्यक्रम:

  • विधानसभा के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि भी आज दोपहर 3 बजे तक है।
  • दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया जाएगा।
  • चुनाव नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा।

READ MORE : Diwali 2025 : इस दीपावली इन विशेष भोगों से करें लक्ष्मी-गणेश को प्रसन्न…

सीटों के बंटवारे पर अंतिम क्षण तक चल रही खींचतान के बीच, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टिकट वितरण को लेकर आंतरिक विवाद सुलझाने में NDA गठबंधन, INDIA ब्लॉक की तुलना में संगठनात्मक तौर पर अधिक मजबूत नजर आ रहा है।

List

List2

List3

List4

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here