MP News : बारह खंभा मेले की तैयारियों का जायज़ा : कलेक्टर-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

VIKASH KHALKHO

इछावर (सीहोर)। इछावर विकासखंड के ग्राम देवपुरा में आगामी 22 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बारह खंभा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह मेला क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर बालागुरु के. एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से बैठक ली और संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेला स्थल का निरीक्षण भी किया।

Read More : Happy Diwali 2025 : रोशनी हर दिल में, खुशियां हर घर में : निशानेबाज़ परिवार की ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरु के. ने कहा कि मेले में लगने वाले झूलों की मजबूती और सुरक्षा की जांच पूर्व में ही कर ली जाए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Read More : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला : 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी…

एसपी दीपक शुक्ला ने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन और पुलिस दोनों मिलकर कार्य करें। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और सीसीटीवी कैमरों के उपयोग की संभावना पर भी चर्चा की।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफल रूप से संपन्न कराया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *