Bhupesh Baghel : रायपुर। केंद्रीय बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे देश के किसी भी वर्ग को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है और छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।
Bhupesh Baghel : मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने कहा कि बजट का प्रतिकूल असर साफ दिखाई दे रहा है। न तो कृषि, न उद्योग, न रोजगार और न ही मजदूरों के लिए इसमें कोई ठोस प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि बजट के बाद शेयर बाजार सहित हर क्षेत्र में गिरावट देखने को मिल रही है। मध्यम वर्ग के लिए भी बजट में कुछ नहीं है, आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बजट में सिर्फ शराब महंगी और मछली सस्ती होती दिखाई दी।
Bhupesh Baghel : पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शराब की दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं, जिससे अवैध शराब के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश की धान खरीदी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा कि डबल इंजन सरकार धान खरीदी में विफल रही है। 31 तारीख गुजरने के बावजूद किसान सड़कों पर उतरे रहे।
Bhupesh Baghel : उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने ही बचत धान नहीं बेच पाए तो आम किसानों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा दी गई 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी की गारंटी पूरी नहीं हो पाई। छोटे किसानों से समर्पण कराया गया, जबकि बड़े किसानों को टोकन तक नहीं मिले।













