Sunday, August 16, 2026
Home Tech MP News : सिंगरौली : माड़ा पुलिस ने अवैध गिट्टी परिवहन करते...

MP News : सिंगरौली : माड़ा पुलिस ने अवैध गिट्टी परिवहन करते टिपर वाहन जब्त किया, ड्राइवर को मौके पर नोटिस देकर छोड़ा गया

0
101

MP News : सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशों के अनुपालन में, सिंगरौली जिले की पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अपनी प्रभावी कार्रवाई जारी रखी है। इसी कड़ी में, थाना माड़ा पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करते हुए एक टिपर (ट्रक) वाहन को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक श्री खत्री तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिंगरौली, श्री गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसने अवैध खनिज कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में, हमराह स्टाफ – प्र.आर. तेज प्रताप टांडिया, गणेश रावत और आर. आविद कुरैशी के साथ कस्बा माड़ा एवं सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना के सामने आम रोड पर एक लाल रंग का टिपर (ट्रक) क्रमांक MP53GA1219 अवैध तरीके से फुल बाडी लोड गिट्टी का परिवहन करते हुए जीर की तरफ जा रहा था। पुलिस स्टाफ की मदद से इस वाहन को रोका गया और चालक से पूछताछ की गई।

MP News :  टिपर के चालक ने अपना नाम टिंकू केवट (उम्र 32 वर्ष, निवासी जरहा, माड़ा) बताया। पुलिस ने चालक को धारा 94 बी.एन.एस.एस. की नोटिस देकर वाहन में लोड गिट्टी से संबंधित वैध कागजात दिखाने को कहा। हालांकि, आरोपी चालक कोई भी आवश्यक दस्तावेज़ पेश नहीं कर सका और उसने कागज़ात नहीं होने की बात स्वीकार की। वैध कागजात के अभाव में, आरोपी चालक का यह कृत्य धारा 303(2) और 317(5) बी.एन.एस. के तहत दंडनीय अपराध पाया गया।

MP News : पुलिस ने मौके पर उपस्थित साक्षियों के समक्ष, पुलिस स्टाफ की सहायता से, टिपर (ट्रक) और उसमें लोड करीब 10,000 रुपये कीमत की गिट्टी की विधिवत ई-साक्ष्य (वीडियो ग्राफी) करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। चूंकि आरोपी चालक का जुर्म जमानती था और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना आवश्यक था, इसलिए उसे मौके पर ही धारा 35(क) बी.एन.एस.एस. की नोटिस देकर छोड़ दिया गया। बाद में जब्त किए गए टिपर को स्टाफ की मदद से चलवाकर थाना माड़ा परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया।

माड़ा पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा, उ.नि. बालेन्द्र त्यागी, प्र.आर. तेज प्रताप टांडिया, गणेश रावत और आर. आविद कुरैशी, सुंदर कास्दे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने बाद में अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री खत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ प्रभावी और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Previous articleMP News : बेटमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही 1200 पेटी बीयर से भरा ट्रक जब्त
Next articleTata sold 1 lakh cars : मारुति और टाटा की झोली भर गई! GST 2.0 ने कार मार्केट को दी नई रफ्तार
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here