सेमरिया। नवरात्रि के पावन पर्व पर, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा के फार्म हाउस में एक भव्य धार्मिक आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका कविता पौडवाल, जिनके मधुर भजनों और देवी गीतों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आराधना के साथ हुई, जिसके बाद कविता पौडवाल ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। फार्म हाउस पर उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।
विधायक अभय मिश्रा के इस विशेष आयोजन में, उपस्थित सभी भक्तों ने भजनों की गूंज के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।











