नई दिल्ली : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सैकिया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार टीम इंडिया बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सभी देशों के साथ खेलेगी।
Read News : Punjab flood victims : भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पंजाब, अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ
सैकिया ने चेतावनी दी कि अगर भारत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तान से मैच से इनकार करता है, तो आईसीसी या एसीसी द्वारा पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। भारत-पाक मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि केवल द्विपक्षीय सीरीज़ में पाकिस्तान से खेलना फिलहाल नहीं होगा, लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी तरह की रोक नहीं है।













