Monday, March 2, 2026
33.7 C
Raipur

Barwani News : बड़वानी में मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ. मोहन यादव शिखरधाम के भीलटदेव मंदिर पहुंचे, प्रभारी मंत्री टेटवाल ने महिलाओं संग किया लोकनृत्य

Barwani News : बड़वानी। डॉ. मोहन यादव सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक सोमवार को नागलवाड़ी स्थित शिखरधाम में आयोजित हो रही है। मुख्यमंत्री हेलिपैड से सीधे शिखरधाम पहुंचे और 800 वर्ष पुराने भीलट देव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री तुलसी सिलावट, गौतम टेटवाल और विजय शाह सहित कई मंत्री मौजूद रहे।

 

 

Barwani News : मंदिर में दर्शन के बाद कैबिनेट बैठक प्रारंभ हुई, जिसमें 25 से अधिक मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जनजातीय समुदाय से संवाद करेंगे और जुलवानिया के भगोरिया हाट में भी भाग लेंगे।

शिखरधाम में भीलटदेव मंदिर की तलहटी पर बने 8 एकड़ के गार्डन को अस्थायी मंत्रालय का रूप दिया गया है। यहां कृषि प्रदर्शनी, ग्रीन रूम, कैबिनेट हॉल और भोजनशाला के लिए विशाल एसी डोम शेड तैयार किए गए हैं।

रविवार को प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की थी। आगमन के दौरान आदिवासी लोककलाकारों ने पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री टेटवाल ने आदिवासी जैकेट पहनकर महिलाओं के साथ लोकनृत्य भी किया, जिसका दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।

यह प्रदेश की छठी डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक है। बैठक में निमाड़ अंचल के सात जिलों—खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ और आलीराजपुर—पर विशेष फोकस रहेगा। सरकार का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर कृषि विकास, सिंचाई, मसाला फसलों को बढ़ावा और किसानों की आय बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS: रायगढ़: ‘सिंघम’ मोड में पुलिस, होली से पहले 31 पर जुर्माना, 3 जेल में

CG NEWS: गौरीशंकर गुप्ता /रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले...

Related Articles

Popular Categories