Thursday, March 12, 2026
37.3 C
Raipur

M.P News : बड़वानी में टला बड़ा हादसा! कसरावद पुल से युवक ने लगाई छलांग, SDRF ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जब जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दीघटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में बहने लगा था। मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लियारेस्क्यू के बाद युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी भेजा गया।

युवक की पहचान और हालत

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28 वर्ष) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है।जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था और जांच के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है

Read More : ईरान युद्ध का असर! देशभर में LPG संकट… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी तेज, कई राज्यों में ब्लैक मार्केटिंग चरम पर

घटना के कारणों की जांच जारी

युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

पुल की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा हैस्थानीय सामाजिक संगठनों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर ऊंची रेलिंग, जाली और निगरानी व्यवस्था लगाने की मांग की जा चुकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories