Bargi News : जर्जर शासकीय स्कूल की हकीकत: एक कमरे में दो क्लास, बरामदे में पढ़ाई करने मजबूर बच्चे

Bargi News : राजा पटेल /बरगी। सहजपुरी शासकीय स्कूल की बदहाली बच्चों के भविष्य पर गहरे सवाल खड़े कर रही है। यहां कक्षा 6वीं से 8वीं तक पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं। स्थिति यह है कि एक ही कमरे में दो-दो क्लासों को बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, जबकि एक क्लास को बरामदे में पढ़ना पड़ता है।

Bargi News : स्कूल में कुछ और कमरे मौजूद हैं, लेकिन उनकी हालत इतनी जर्जर है कि बारिश में उनमें पानी भर जाता है और छत गिरने का डर बना रहता है। बच्चों के खेलने का ग्राउंड भी जलभराव से प्रभावित है।

Bargi News : गरीब माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य की उम्मीद से यहां भेजते हैं, लेकिन इस बदहाल स्थिति ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शिक्षा विभाग की लापरवाही बच्चों के सुनहरे भविष्य को अंधकार में धकेल रही है।

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Chhattisgarh Rail Transformation: पीएम मोदी ने किया चांपा, बालोद और सरोना अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण

Chhattisgarh Rail Transformation: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों और क्षेत्रीय...

Bilaspur Tifra Waterlogging: तिफरा में सड़क बनी वाटरपार्क, मस्तूरी हाईवे डूबा; कुटिघाट नदी के उफान से मंदिर परिसर जलमग्न

Bilaspur Tifra Waterlogging: बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना रौद्र...

Related Articles

Popular Categories