Friday, February 13, 2026
17.1 C
Raipur

bangladesh News: पूर्व चुनाव आयुक्त पर भीड़ का हमला, गिरफ्तारी के बाद मारपीट और जूतों से हमला, सरकार ने जताई चिंता

bangladesh News: बांग्लादेश में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरूल हुदा पर भीड़ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और लोगों ने उनके चेहरे पर जूतों से वार किया। हुदा वर्ष 2017 से 2022 तक चुनाव आयुक्त रहे थे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने उन पर अपने कार्यकाल के दौरान चुनाव में हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं।

bangladesh News: घटना से जुड़े एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ हुदा को घेरकर उन्हें पीटते नजर आ रही है, जबकि वह पुलिस हिरासत में थे। हमले के वक्त वह लुंगी और टी-शर्ट में दिखे। यह हमला तब हुआ जब BNP ने उनके खिलाफ एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना समेत 18 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

bangladesh News: ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के उपायुक्त मोहिदुल इस्लाम ने बताया कि BNP की शिकायत के बाद हुदा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उत्तर पश्चिम स्टेशन के प्रमुख हफीजुर रहमान ने बताया कि उन्हें भीड़ से बचाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में हिरासत में लिया।

bangladesh News: एक अन्य अधिकारी के अनुसार, भीड़ ने ढाका के उत्तरी इलाके में स्थित हुदा के घर पर हमला किया और पुलिस के पहुंचने से पहले उन्हें बाहर खींचकर लाया गया। उन पर अंडे फेंके गए और गालियां दी गईं। जब तक पुलिस ने उन्हें नहीं बचाया, लोग उन्हें पीटते रहे। हुदा को फिलहाल जासूसी शाखा के कार्यालय में रखा गया है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

bangladesh News: इस घटना के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि आरोपी के खिलाफ हिंसा और भीड़ की अराजकता ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया है। सरकार ने लोगों से कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds