Gwalior News: कार और बाइक सवार युवकों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Parivesh

Gwalior News: ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद निडम रोड पर दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कार सवार और बाइक सवार युवकों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से सरेआम जमकर मारपीट हुई। सड़क पर हुए इस हंगामे का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के दौरान राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

https://www.instagram.com/reel/DLPFd6gMxKK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=Z3E2Mjh0aHRrN3M5

Gwalior News: घटना का वीडियो सामने आने के बाद झांसी रोड थाना पुलिस हरकत में आई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने सरेआम हुई इस मारपीट पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *