MP Breaking : लव जिहाद का सरगना फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर…..

भोपाल | MP Breaking : भोपाल में हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना फरहान को पुलिस की गोली लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से जुड़े स्थानों की पहचान के लिए शुक्रवार रात पुलिस उसे सीहोर जिले के बिलकिसगंज ले जा रही थी।

रास्ते में बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाकर उसने एसआइ का रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की, छीनाझपटी में गोली उसके दाहिने पैर में लग गई। डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार रात को फरहान को रिमांड पर लिया गया था।

उससे मामले में फरार चल रहे आरोपित अबरार के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि पहले वो लोग अक्सर बिलकिसगंज के एक रूम में जाते थे। उसकी पुष्टि के लिए रात करीब 11 बजे हमारी टीम फरहान को गाड़ी में बैठाकर बिलकिसगंज की ओर जाने लगी।

रातीबड़ के आगे ग्राम सरवर के पास फरहान ने कहा कि मैं सुबह से पेशाब नहीं गया हूं। इस पर गाड़ी रोकी गई। एसआइ विजय भामरे उसे पेशाब कराने के लिए लेकर गए तभी फरहान ने उनकी सर्विस रिवाल्वर को छुड़ाकर भागने का प्रयास किया।

गाड़ी में बैठे दूसरे साथी मदद के लिए आ पाते, इससे पहले ही झूमाझटकी के दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जो उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG News: गड्ढों की पहचान अब इंसान नहीं, AI करेगा! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

Chhattisgarh AI Road Monitoring: छत्तीसगढ़ एआई सड़क निगरानी व्यवस्था...

Related Articles

Popular Categories