Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला :दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। 14 अगस्त 2024 को बचेली पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक सूरज डोगरे (उम्र 21 वर्ष, निवासी बंगाली कैंप, वार्ड क्रमांक 01) को मोटरसाइकिल के सायलेंसर को मॉडिफाई कर चलाने के मामले में पकड़ा। पुलिस ने आरोपी चालक पर *मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(A)(4)* के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5000 का समन शुल्क वसूला।
Bacheli News : पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन और एसडीओपी कपिल चंद्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव ने बताया कि बिना नंबर वाहन, नाबालिग चालक, तीन सवारी, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालक और मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।













