Itarsi News : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल , 10 लोग घायल

Sanjay Sahu
Itarsi News :

इटारसी/नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के रंढाल गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में 10 लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के मोती गिरी नामक युवक पर शराब बेचने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया था। इसी को लेकर मोती गिरी के परिवार और प्लाट मोहल्ले के 8 से 10 लोगों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *