Baaghi 4 : नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 1 मिनट 49 सेकेंड के इस टीजर में टाइगर अपने आक्रामक अंदाज में दुश्मनों पर जबरदस्त हमला करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त खलनायक के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस फिल्म की कहानी को और भी दमदार बनाता है।
Baaghi 4 : टीजर की शुरुआत टाइगर के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते हैं, “जरूरत और जरूरी में फर्क होता है।” इसके बाद एक्शन से भरपूर सीन्स में वह हथियार लेकर अपने विरोधियों को मात देते दिखते हैं। फिल्म में सोनम बाजवा और हरनाज संधू ने भी अपने ग्लैमर से इसे और खास बना दिया है।
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, “हर आशिक एक विलेन है… भाग नहीं सकते। कोई दया नहीं। अपने आप को संभालो – एक खूनी, हिंसक प्रेम कहानी शुरू होती है।”
‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के इस नए रूप ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की संभावना जताई जा रही है। फैंस अब बेसब्री से इस एक्शन-पैक्ड फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो ‘बागी’ फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी होगी।













