Anmol Bishnoi/नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार, अमेरिका में छुपे बैठे भारत के मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल अनमोल बिश्नोई को भारतीय एजेंसियों ने अमेरिका से भारत लाकर गिरफ्तार कर लिया है।कहा जा रहा है कि, वह कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई हैं और विदेश से भारत में कई अपराधों में सक्रिय थे। एनआईए अधिकारियों ने उन्हें IGI एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया और सीधे पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।
अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन
सूत्रों के अनुसार अनमोल के साथ विमान में पंजाब के दो अन्य वांटेड आरोपी भी भारत भेजे गए। इसके अलावा, 197 अवैध प्रवासियों को भी डिपोर्ट किया गया। हालांकि कुल 200 लोगों की इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अनमोल बिश्नोई का है। भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन पर काम कर रही थीं।
गैंगस्टर के कई गंभीर अपराध
Anmol Bishnoi जानकारी दें कि,अनमोल बिश्नोई वह नाम है जिसने विदेश से रहकर भारत में कई सुपारी किलिंग, एक्सटॉर्शन और धमकी भरे मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे सक्रिय हैंडलर था। विदेश में रहते हुए शूटरों को असाइनमेंट देता था, फंडिंग मैनेज करता था और टारगेट किलिंग को अंजाम दिलाता था। उसके खिलाफ दर्ज ज्यादातर केस फिलहाल NIA के पास हैं।
बाबा सिद्दीकी हत्या का मुख्य आरोपी
Anmol Bishnoi गौरतलब है कि, अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा में हुई हत्या के मामले में कई गैंगस्टर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अनमोल और अन्य वांटेड घोषित थे। मुंबई पुलिस ने इस केस में MCOCA लागू की है।
Read More : Bihar Govt Formation: बिहार में तस्वीर साफ़! नीतीश ही बनेंगे 10वीं बार मुख्यमंत्री,सम्राट–विजय बने डिप्टी CM
सलमान खान के घर और सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में संदिग्ध
यह भी बता दें कि,अनमोल बिश्नोई सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में भी संदिग्ध रहा है। एनआईए ने उसके ऊपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।













