Agarwal Samaj : रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक अभूतपूर्व जन सैलाब देखने को मिला, जहां सर्व अग्रवाल समाज द्वारा आहूत ‘महाआंदोलन’ को व्यापक सर्व समाज का समर्थन मिला। यह विशाल धरना-प्रदर्शन इष्ट देव पर कीचड़ उछालने वाले अराजक तत्व की तत्काल गिरफ्तारी और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाए जाने की मांग को लेकर अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी में आयोजित किया गया।
महाआंदोलन को मिला सर्व समाज का भारी समर्थन
अग्रवाल समाज के इस विरोध प्रदर्शन को सिंधी समाज, सिख समाज, ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, नामदेव समाज, उत्कल समाज समेत लगभग 25 से अधिक समाजों का भारी समर्थन मिला। हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने धरना स्थल पर पहुंचकर एकजुटता दिखाते हुए अपना तीव्र विरोध दर्ज किया। यह आंदोलन राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत के वंदन के साथ प्रारंभ हुआ, जिसने इसे एक राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत आंदोलन का रूप दिया। इस सामाजिक सद्भाव और समरसता की स्थापना के लिए दिए गए एक दिवसीय धरने में विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने मंच साझा किया।
Agarwal Samaj : 72 घंटे का अल्टीमेटम: ‘रासुका’ और गिरफ्तारी की मांग
डॉ. अशोक अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सर्व अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने संयुक्त रूप से यह मांग की है कि 72 घंटे के अंदर अमित बघेल पर रासुका लगाकर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आगे जरूरत पड़ने पर पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करने का आह्वान भी किया जाएगा। वक्ताओं ने एक स्वर में ऐसे अराजक तत्वों की न सिर्फ गिरफ्तारी बल्कि आजीवन कारावास की मांग अपने उद्बोधन में की।
वरिष्ठ नेताओं ने जुझारू कार्यकर्ताओं की सराहना की
इस महाआंदोलन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रवाल सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी योगेश अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, संजय चौधरी, युवा अंकित अग्रवाल (खरसिया), प्रांतीय महामंत्री संजय अग्रवाल, मनोज गोयल (खरसिया), संजीव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, भारती मोदी, ज्योति अग्रवाल (बिलासपुर), रिंकू केडिया, तरुण अग्रवाल, उदित अग्रवाल, आतिश अग्रवाल और शोभा केडिया ने विशेष मेहनत की, जिसका परिणाम राजधानी में उमड़े इस विशाल सैलाब के रूप में दिखाई दिया।
वक्ताओं ने अराजक तत्वों को बताया ‘कांसा चोर’
सभा को संबोधित करने वालों में रायगढ़ से राकेश अग्रवाल, सर्व समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक डॉ. उदयभान सिंह चौहान, सिंधी समाज से श्रीचंद सुंदरानी, सिख समाज से मनमोहन सैलानी, ब्राह्मण समाज से मुरारी मिश्रा, वैश्य महासम्मेलन के सीताराम अग्रवाल, जैन समाज से लोकेश चंद्रकांत जैन और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी सहित अनेक युवा एवं वरिष्ठ साथियों ने अपने विचार रखे।
Agarwal Samaj : सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि, “हम छत्तीसगढ़ महतारी का सदैव वंदन करते हैं, लेकिन यह व्यक्ति मूर्ति को लांघकर महतारी को अपमानित कर रहा है।” वक्ताओं ने आरोपी पर ‘कांसा चोर’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बूढ़ा देव की मूर्ति बनाने के नाम पर इसने कांसा चोरी की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत 36 से अधिक केस लंबित हैं, इसलिए इस पर रासुका लगनी ही चाहिए।
प्रदेश भर से मिला व्यापक समर्थन
आंदोलन को विशेष समर्थन देने के लिए राजनंदगांव से शरद अग्रवाल के नेतृत्व में, दुर्ग से महेंद्र सेक्सरिया के नेतृत्व में, भिलाई से बंशी अग्रवाल के नेतृत्व में, धमतरी से दयाराम अग्रवाल के नेतृत्व में, कोरबा से बजरंग अग्रवाल की टीम तथा बसना, पिथौरा, सारंगढ़, रायगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से अग्रवाल समाज की टीमें लगातार धरना स्थल पर मौजूद रहीं।













