Blood Donation : भाटापारा। ग्राम पंचायत अमलीडीह (क) के सरपंच तुषार गोपी यादव सहित चार जागरूक युवाओं ने रक्तदान कर समाज को जीवन बचाने के लिए प्रेरित किया। सरपंच के साथ पंच दुर्गेश कुमार वर्मा, नारायण ध्रूव, और करण यादव ने भी इस पुनीत कार्य में भाग लिया।
Blood Donation : रक्तदान जीवन बचाने का एकमात्र जरिया
रक्तदान करने के बाद सरपंच तुषार गोपी यादव ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल साइंस ने कितनी भी प्रगति क्यों न कर ली हो, लेकिन हम रक्त की एक बूंद भी नहीं बना सकते। उन्होंने जोर देकर कहा, “आज भी कितने ही लोग रक्त की कमी के कारण अपनी जिंदगी खो रहे हैं।”
Blood Donation : सरपंच यादव ने रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा: “रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनंद मिलता है, उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है और न ही उसे शब्दों में व्यक्त किया जा सकता है।”
Blood Donation : रक्तदान से स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक महत्व
उन्होंने रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जानकारी दी। चिकित्सकों का मानना है कि रक्तदान रक्त में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता को कम करने में सहायक है और शरीर द्वारा रक्त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है। उन्होंने बताया कि रक्त के कणों का जीवन सिर्फ 90 से 120 दिन तक होता है, और यह प्रतिदिन हमारे शरीर में बनता और नष्ट होता रहता है।
सरपंच ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से कोई सुहागिन विधवा न हो, वृद्ध माँ-बाप बेसहारा न हों और खिलता यौवन असमय काल कलवित न हो। उन्होंने लोगों से निडर होकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया, ताकि रक्त की हमेशा उपलब्धता बनी रहे।














