Sunday, May 17, 2026
32.3 C
Raipur

MP NEWS : अरविंद शर्मा होंगे मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव…..

भोपाल। MP NEWS : मप्र विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा मप्र विधानसभा के नए प्रमुख सचिव होंगेे। संविदा पर सेवाएं दे रहे वर्तमान प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह की आगामी 30 सितम्बर को विदाई लगभग तय मानी जा रही है।

MP NEWS : उल्लेखनीय है कि मप्र विधानसभा के वर्तमान प्रमुख सचिव एपी सिंह 2023 में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विधानसभा में प्रमुख सचिव पद के महत्वपूर्ण काम हेतु कुशल एवं दक्ष अधिकारी की अनुपलब्धता के चलते श्री सिंह को अप्रैल 2023 से एक साल के लिए सेवावृद्धि दी गई। इसके बाद 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए एक बार फिर से सेवावृद्धि दी गई। चूंकि विधानसभा की नियमावली में अधिकतम दो ही बार सेवावृद्धि का प्रावधान है, इसलिए तीसरी बार श्री सिंह को 1 अप्रैल से छह माह की संविदा नियुक्ति दी गई, जो आगामी 30 सितम्बर को समाप्त हो रही है। इस तरीख को श्री सिंह की विदायी लगभग तय मानी जा रही है, क्योंकि विगत 6 अगस्त को विधानसभा सत्र के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री तोमर ने भी अगले महीने अर्थात सितम्बर में श्री सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के संकेत दिए थे।

लोकसभा के अधिकारी हैं अरविंद शर्मा

मप्र विधानसभा के सचिव अरविंद शर्मा लोकसभा में संयुक्त संचालक के पद पर थे। मार्च 2024 में उनकी सेवाएं मप्र विधानसभा में संविलय कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि विधान सभा अध्यक्ष श्री तोमर ही श्री शर्मा को लोकसभा से मप्र विधानसभा में लेकर आए हैं तथा इस महीने श्री सिंह की सेवानिवृत्ति पर उन्हें मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव का दायित्व मिल सकता है। विधानसभा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में श्री सिंह की उपस्थिति से भी इसके संकेत मिल रहे हैं। वर्तमान प्रमुख सचिव की सेवाएं भी लोकसभा से मप्र विधानसभा में संविलय की गई थीं। वे 1 जुलाई 2016 को मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव बने थे।

तीन बार प्रमुख सचिव बने न्यायिक सेवा के अधिकारी

मप्र विधानसभा में प्रमुख सचिव पद के लिए सक्षम अधिकारी की अनुपलब्धता लम्बे समय से रही है। विधान अनुसार न्यायिक सेवा के जिला न्यायाधीश (डीजे) स्तर के अधिकारी को प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया जा सकता है। अब तक डीजे स्तर के तीन अधिकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव नियुक्त हुए हैं। तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन मिश्र के कार्यकाल में सुश्री शीला खन्ना 14 दिसम्बर 1993 से 3 नवम्बर 1995 तक विधानसभा की प्रमुख सचिव रहीं। श्रीनिवास तिवारी के कार्यकाल में केपी तिवारी 5 जून 1997 से 2 अगस्त 2001 तक एवं ईश्वर दास रोहाणी के अध्यक्षीय कार्यकाल में न्यायिक सेवा के राजकुमार पाण्डे 1 जून 2011 से 28 मार्च 2014 तक विधानसभा के प्रमुख सचिव रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories