HomeMadhya PradeshIndore News : हनीट्रैप में फँसकर शराब कारोबारी ने की थी आत्महत्या,...

Indore News : हनीट्रैप में फँसकर शराब कारोबारी ने की थी आत्महत्या, आज होगा अंतिम संस्कार…

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : इंदौर के मशहूर शराब कारोबारी भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या का मामला अब हनीट्रैप से जुड़ गया है। दो दिन पहले सुसाइड करने वाले भूपेंद्र का अंतिम संस्कार आज होगा, उनकी बेटी के शहर लौटने के बाद ही परिवार ने यह फैसला लिया। इस मामले में पुलिस ने भूपेंद्र की महिला मित्र ‘इति’ और एक अन्य महिला से पूछताछ की तैयारी कर ली है।

Indore News : प्रेम-प्रसंग और विवाद

पुलिस ने भूपेंद्र के ड्राइवर से पूछताछ की है, जिसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। ड्राइवर के मुताबिक, भूपेंद्र और इति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। एक जन्मदिन की पार्टी में भी इति ने भूपेंद्र के फार्म हाउस पर हंगामा किया था।

2 करोड़ रुपए का नुकसान और हनीट्रैप का शक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो साल के प्रेम-प्रसंग में भूपेंद्र ने कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपए गंवा दिए थे। यह मामला हनीट्रैप का लग रहा है, जिसमें इति के साथ एक और महिला का नाम सामने आया है। पुलिस अब इन दोनों महिलाओं से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here