Indigo Flight Emergency Landing : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हवा में मचा हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग

Parivesh
इंडिगो उड़ानों में अफरा-तफरी

Indigo Flight Emergency Landing : इंदौर। मंगलवार सुबह इंडिगो की इंदौर से रायपुर जा रही फ्लाइट 6E 7295 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को अचानक तेज झटके महसूस हुए। उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद फ्लाइट में फॉल्स अलार्म ट्रिगर होने लगे, जिससे विमान को तुरंत इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट ने सुबह 6:30 बजे इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट से टेक ऑफ किया था और सुबह 8:30 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। लेकिन आधे रास्ते में जैसे ही तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने लगे, पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस इंदौर लाने का फैसला किया।

Indigo Flight Emergency Landing Read More : Tilda Nevra : कार्यालय सहायक कृष्ण कुमार वर्मा को सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने दी ससम्मान विदाई 

टेक ऑफ के कुछ समय बाद यात्रियों को झटके महसूस होने लगे। इसके तुरंत बाद विमान के अंदर फॉल्स अलार्म एक्टिव होने लगे, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया। तकनीकी जांच के लिए फ्लाइट को तत्काल रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से यात्रियों को रिफंड या री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया गया है। एयरलाइन की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल देखा गया। एक यात्री ने बताया कि “फ्लाइट में अचानक तेज झटका लगा, हमें लगा कुछ बड़ा हो गया है। शुक्र है कि लैंडिंग सुरक्षित रही।”

Indigo Flight Emergency Landing Read more : Jabalpur News: खराब ट्रैफिक सिग्नल्स का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और सरकार को नोटिस

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *