CG Guest Lecturer Protest: अतिथि नीति 2024 विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अतिथि व्याख्याता उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के सरकारी आवास पर अपनी मांगें लेकर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंत्री ने उनकी बात सुने बिना ही वहां से चले गए। इसके बाद नाराज व्याख्याताओं ने मंत्री आवास के भीतर ही धरना शुरू कर दिया।





