BJP MLA Purandar Mishra: फेसबुक कमेंट पर युवक के खिलाफ FIR, BJP विधायक पुरंदर मिश्रा पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Sanjay Sahu
BJP MLA Purandar Mishra

BJP MLA Purandar Mishra: रायपुर: सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा पार्षद महेश कुमार ध्रुव की शिकायत के आधार पर की गई।

BJP MLA Purandar Mishra: मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, 10 जुलाई को फेसबुक पर “ललित टांडी ललित” नाम के अकाउंट से रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा के संबंध में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।

BJP MLA Purandar Mishra: पार्षद महेश कुमार ध्रुव का आरोप है कि इस टिप्पणी के जरिए विधायक की छवि धूमिल करने और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

BJP MLA Purandar Mishra: शिकायत की जांच के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 353(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

BJP MLA Purandar Mishra: पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, संबंधित फेसबुक अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

BJP MLA Purandar Mishra: हाल के समय में सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर प्रचलित कानूनों के तहत तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *