Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

Ambikapur Crime News : पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या, आत्महत्या की कोशिश में पकड़ा गया आरोपी…

अंबिकापुर। Ambikapur Crime News : सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर माझापारा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 34 वर्षीय युवक सुशील माझी ने अपनी पत्नी और 7 साल की बेटी की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद भी आत्महत्या करने की तैयारी में था, लेकिन समय रहते ग्रामीणों और पुलिस की सक्रियता से उसे पकड़ लिया गया।

Ambikapur Crime News : घटना तब सामने आई जब ग्रामीणों ने सुशील माझी के घर से रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं, जो अचानक बंद हो गईं। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने छप्पर हटाकर झांका। अंदर पत्नी संझई माझी (32) और बेटी प्रियंका माझी (7) की लहूलुहान लाश दिखाई दी। तुरंत ही डायल 112 पर सूचना दी गई।

Ambikapur Crime News

पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ने फांसी लगाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन ग्रामीणों और पुलिस ने छप्पर तोड़कर घर में प्रवेश किया। इस दौरान सुशील माझी ने एक ग्रामीण भोदल राम पर चाकू से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे काबू में कर लिया गया। मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि गांव वालों का कहना है कि सुशील की मानसिक स्थिति पहले भी असंतुलित रही है। कभी होटल में मिस्त्री का काम करने वाले सुशील ने हाल ही में पंचायत भवन के सामने एक छोटा होटल भी खोला था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories