Entertainment: पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन को फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2′ से बाहर कर दिया गया है। यह फैसला उनके द्वारा भारत के ऑपरेशन सिंदूर की आलोचना करने के बाद लिया गया। निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू ने कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख जरूरी है। मावरा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की कार्रवाई को “कायराना हमला” बताया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
फिल्म में उनके पूर्व सह-कलाकार हर्षवर्धन राणे ने भी साफ कहा कि वे मावरा के रहते सीक्वल का हिस्सा नहीं बनेंगे। बढ़ते विरोध और इंडस्ट्री के दबाव के बीच निर्माताओं ने मावरा को प्रोजेक्ट से हटाने का फैसला किया। चर्चा है कि उनकी जगह श्रद्धा कपूर ली जा सकती हैं, हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है। अखिल भारतीय सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिर से पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की मांग दोहराई है और भारतीय सिनेमा को राष्ट्रीय गौरव के साथ जोड़ने की अपील की है।
‘सनम तेरी कसम’ की दोबारा लोकप्रियता के बाद इसके सीक्वल को हाल ही में मंजूरी दी गई थी।











