Friday, August 28, 2026
Home Entertainment मोहब्बत चढ़ी परवान! सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, ‘VIROSH’ नाम...

मोहब्बत चढ़ी परवान! सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका-विजय, ‘VIROSH’ नाम से सजी शादी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह समारोह सादगी और भव्यता के खूबसूरत मेल के साथ आयोजित हुआ।

बताया जा रहा है कि शादी दो अलग-अलग परंपराओं से होनी थी, जिसमें पहला चरण पूरा हो चुका है। जल्द ही कपल कुर्गी रीति-रिवाजों से भी विवाह करेगा।

प्री-वेडिंग में दिखी पूलसाइड मस्ती

शादी से पहले हुए फंक्शन्स में औपचारिकता से ज्यादा मस्ती का माहौल देखने को मिला। विजय देवरकोंडा की इंस्टाग्राम स्टोरीज में धूप से नहाया पूलसाइड वेन्यू, मेहमानों की चहल-पहल और पूल वॉलीबॉल जैसे फन एक्टिविटीज की झलक मिली।

कैजुअल ड्रेस कोड और चमकीले लाल कप्स ने इसे किसी बीच पार्टी जैसा फील दिया। हरियाली से घिरे वेन्यू ने सेलिब्रेशन को और खास बना दिया।

Read More : बुरे फंसे अविमुक्तेश्वरानंद! मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि

रश्मिका का एलिगेंट डिनर सेटअप

वहीं रश्मिका मंदाना ने समारोह के शांत और भव्य पहलू को साझा किया। सुनहरी रोशनी से सजा डिनर एरिया, टेबल पर सजी ब्लश लिली, हाइड्रेंजिया और ताजे फलों की सजावट ने माहौल को बेहद एलिगेंट बना दिया।

मेहमानों के लिए खास ‘जापानी डाइनिंग एक्सपीरियंस’ रखा गया था, जिसने इस वेडिंग सेलिब्रेशन को इंटरनेशनल टच दिया।

‘VIROSH’ बना शादी का आधिकारिक नाम

इस शादी की सबसे खास बात रही ‘VIROSH’ नाम का इस्तेमाल। यह नाम फैंस ने विजय और रश्मिका के नामों को जोड़कर बनाया था। कपल ने अपने फैंस को सम्मान देते हुए इस नाम को शादी की थीम में शामिल किया। नैपकिन और सजावट में भी ‘VIROSH’ की झलक दिखाई दी।शादी की पुष्टि करते हुए दोनों ने मैचिंग नोट्स शेयर कर फैंस को इस खास सफर में शामिल करने की खुशी जताई।

सोशल मीडिया पर छाया जश्न

Rashmika Vijay Wedding की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फिलहाल तेलुगु परंपरा से विवाह संपन्न हो चुका है और अब सभी को कुर्गी रीति-रिवाजों से होने वाली अगली रस्मों का इंतजार है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here