Wednesday, August 26, 2026
Home Madhya Pradesh Politics News : जबलपुर में बोले मंत्री राकेश सिंह – कांग्रेस का...

Politics News : जबलपुर में बोले मंत्री राकेश सिंह – कांग्रेस का नेतृत्व दिशा और नीति विहीन, फ्लाईओवर पर कांग्रेस के पोस्टर वार को लेकर किया पलटवार

Politics News
Politics News

Politics News : जबलपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस में चल रहे नेतृत्व विवाद और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के निष्कासन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व न तो नीति पर चलता है और न ही दिशा में।

Politics News : राकेश सिंह ने कहा, “कांग्रेस को समझ ही नहीं आता कि कब क्या निर्णय लेना है। कभी राहुल गांधी को लगता है कि लक्ष्मण सिंह बहुत उपयोगी हैं, तो कभी वे कमलनाथ जी की तुलना गधे, घोड़े और जानवरों से कर देते हैं।

Politics News : उन्होंने आगे कहा कि “राहुल गांधी को जब लगता है कि लक्ष्मण सिंह अनुपयोगी हो गए हैं, तो पार्टी से बाहर कर दिया जाता है। सच तो ये है कि कांग्रेस में अब खुद नेतृत्व ही अनुपयोगी हो चुका है, और इसका फैसला अब कांग्रेस के लोगों को ही करना है।मंत्री राकेश सिंह के इस बयान के बाद सियासी हलकों में एक बार फिर से कांग्रेस के अंदरूनी हालातों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Politics News : जबलपुर फ्लाईओवर पर कांग्रेस के पोस्टर वार को लेकर मंत्री राकेश सिंह का पलटवार

Politics News : फ्लाईओवर निर्माण को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए पोस्टर वार पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाषा की मर्यादा और संयम का पालन करते हैं और हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं समझते।

Politics News : राकेश सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, *”ओछी राजनीति किसी को शोभा नहीं देती। जो आज फ्लाईओवर को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वही कांग्रेस नेता पहले इस प्रोजेक्ट को रिजेक्ट कर चुके थे। अब जब फ्लाईओवर बन रहा है तो उन्हें आपत्ति हो रही है।”*

Politics News : उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लाईओवर का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लोकार्पण की अपनी प्रक्रिया होती है। कांग्रेस को यदि लोकार्पण का इतना ही शौक है तो जनता के बीच जाए, आशीर्वाद ले, सरकार बनाएं और फिर लोकार्पण करें।

Politics News : मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह फ्लाईओवर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर भव्य तरीके से लोकार्पित किया जाएगा। कांग्रेस किस-किस चीज का लोकार्पण करेगी? मैंने कभी श्रेय की राजनीति नहीं की और न ही ओछी राजनीति का समर्थन करता हूं। कांग्रेस की राजनीति हमेशा से ही घातक रही है। उनके पास न योजना है, न विज़न। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति को “अलटी-मेटम” करार देते हुए कहा कि *”उनकी बातों में न तो दम है और न ही दिशा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here