Monday, March 16, 2026
37.6 C
Raipur

M.P LPG Cylinder Update: सिलेंडर संकट के बीच राहत के संकेत, भोपाल में फिर शुरू होगी सप्लाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब इस संकट के बीच राहत के संकेत मिलने लगे हैं। रविवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों में पहले की तरह अफरा-तफरी का माहौल देखने को नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि ऑयल कंपनियों ने सिलेंडर की सप्लाई को दोबारा सामान्य करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

भोपाल में कुछ एजेंसियां रहीं बंद

राजधानी भोपाल में रविवार को कुछ गैस एजेंसियां बंद रहने की खबर सामने आई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

जांच में सामने आया कि कई एजेंसियों के पास स्टॉक खत्म हो गया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

Read More : M.P Weather : मध्यप्रदेश में बढ़ा तापमान, दोपहर में सड़कों पर दिखने लगा सन्नाटा

भौंरी डिपो से सिलेंडर की लोडिंग शुरू

भोपाल के फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार पिछले छह दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित थी। अब भौंरी स्थित डिपो से सिलेंडरों से भरे ट्रकों की लोडिंग शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार से शहर में कमर्शियल सिलेंडरों की नियमित सप्लाई बहाल कर दी जाएगी, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जल्द सामान्य होगी स्थिति

अधिकारियों के मुताबिक रविवार को करीब आधा दर्जन गैस एजेंसियों के बंद होने की सूचना मिली थी। हालांकि जांच में पाया गया कि यह स्थिति अस्थायी थी और इसका मुख्य कारण डिपो में लोडिंग का होना था।

अब जब डिपो से सिलेंडरों की लोडिंग शुरू हो चुकी है, तो आने वाले दिनों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Latest YouTube Shorts

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : इंदौर में गेहूं के खेत में भीषण आग, 40 बीघा फसल जलकर खाक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले...

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

ढाका : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और...

Related Articles

Popular Categories