M.P News : रीवा के क्योंटी जलप्रपात में किशोरी ने लगाई छलांग, सर्चिंग में जुटी SDRF टीम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात (Keoti Waterfall) में एक किशोरी द्वारा छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी जलप्रपात पहुंचते ही अचानक कूद गई।

SDRF टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंच गई और किशोरी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।जलप्रपात के गहरे पानी और तेज बहाव को देखते हुए बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है।

राजगढ़ गांव की रहने वाली बताई जा रही किशोरी

प्राथमिक जानकारी के अनुसार किशोरी सिरमौर थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि वह घर से मेला जाने के लिए निकली थी, लेकिन जलप्रपात पहुंचते ही उसने अचानक छलांग लगा दी।

Read More : M.P News : बड़वानी में बड़ा बस हादसा! अनियंत्रित होकर खेत में उतरी बस, कई यात्री घायल

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने और परिजनों से पूछताछ कर रही है। वहीं SDRF की टीम किशोरी की तलाश में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories