Bilaspur Koni Police Station : बिलासपुर पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार: घुटकु में 6000 किलो महुआ लाहन बरामद, मौके पर किया नष्ट

Bilaspur Koni Police Station : बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया करीब 6000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घुटकु स्टेशन पारा के पास रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों और लंबी घास के बीच बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए महुआ लाहन डंप करके रखा गया है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घुटकु स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर घनी झाड़ियों में तलाशी ली, जहां प्लास्टिक के 300 डिब्बों में भारी मात्रा में लाहन छिपाकर रखा गया था।

संयुक्त कार्रवाई में हुआ नष्ट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आबकारी विभाग के अमले के साथ मिलकर संपूर्ण महुआ लाहन को जब्त किया। बाद में, नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस अवैध सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेलवे ट्रैक के पास इतनी बड़ी मात्रा में लाहन किसने डंप किया था और इसके पीछे किसका हाथ है।

अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन अवैध ठिकानों को पूरी तरह से खत्म करना है ताकि समाज में शराब के कारण होने वाले अपराधों पर रोक लग सके।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Related Articles

Popular Categories