Friday, April 24, 2026
30.6 C
Raipur

पत्नी संग बागेश्वर धाम पहुंचे U.P के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, बोले- उत्तर प्रदेश में फिर गूंजेगी बागेश्वर महाराज की कथा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : उत्तर प्रदेश में जल्द ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजित की जाएगी। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी है।डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही बागेश्वर महाराज का कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है।

बृजेश पाठक आज सुबह अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह उनका बागेश्वर धाम पर पहला आगमन था। दर्शन के बाद उन्होंने बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से करीब 30 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि बागेश्वर महाराज ने उन्हें बागेश्वर बालाजी भगवान का चित्र और एक पुस्तक भेंट की। मीडिया से बातचीत में बृजेश पाठक ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में बागेश्वर महाराज की कथा आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कथा आयोजन में वे स्वयं विशेष भूमिका निभा सकते हैं।

श्रद्धालुओं में बढ़ी उत्सुकता

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देशभर में अपनी कथाओं और दिव्य दरबार के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यक्रमों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।उत्तर प्रदेश में उनकी कथा होने की खबर सामने आने के बाद से ही श्रद्धालुओं के बीच उत्साह बढ़ गया है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

जल्द तय होगी तारीख और स्थान

हालांकि अभी कथा की तारीख और स्थान को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि जल्द ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।बताया जा रहा है कि कथा के आयोजन के लिए प्रशासन और आयोजकों के बीच तैयारियां भी शुरू हो सकती हैं।

 

जानकारी दें कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे एक महीने तक दुनिया के सभी संपर्कों से दूर रहेंगे और इस दौरान किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने साफ किया कि इस अवधि में बागेश्वर धाम में न दिव्य दरबार लगेगा, न कथा होगी और न ही वे किसी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे मोबाइल फोन, टीवी और इंटरव्यू जैसे सभी माध्यमों से भी पूरी तरह दूर रहेंगे।

बद्रीनाथ के पहाड़ों में करेंगे साधना

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्य दरबार के दौरान बताया कि वे मई महीने में उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों में एक महीने तक एकांतवास में रहेंगे।इस दौरान वे पूरी तरह ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक साधना में लीन रहेंगे। उनका कहना है कि दुनिया के शोर-शराबे से दूर रहकर वे आत्मचिंतन करेंगे और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करेंगे।बाबा के अनुसार इस साधना का उद्देश्य आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करना और भविष्य के कार्यों की नई दिशा तय करना है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories