Raipur News : NH-53 पर बड़ा हादसा टला, नशे में कंटेनर चलाकर तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

Raipur News : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में एनएच-53 रिंग रोड नंबर-1 पर 23 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 11 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। शराब के नशे में कंटेनर ट्रेलर चला रहे चालक ने पहले दो कारों और फिर एक एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raipur News : कंटेनर ट्रेलर क्रमांक RJ-14-GK-1567 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले एक मर्सिडीज और एक XUV 700 को टक्कर मारी, इसके बाद एक्टिवा सवार को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है।

Raipur News : आरोपी चालक की पहचान इमारत सिंह राजपूत (31 वर्ष), निवासी मकरझीर सनईडोंगरी, तहसील लखनाडोन, थाना धूमा, जिला सिवनी (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। मेडिकल परीक्षण में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। उसका ब्रेथ अल्कोहल कंसंट्रेशन (BAC) 275 mg/100 ml पाया गया। पूछताछ में पता चला कि वह नागपुर से कुर्सियां लोड कर कोलकाता जा रहा था।

Raipur News : मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 110 और 125(क) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 130(3) और 177 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर वाहन से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

Raipur News : रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन चलाकर खुद और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories