Nipah Virus ने फिर बढ़ाई टेंशन! जानें इसके कैसे फैलता है और क्या हैं इसके लक्षण

0
154

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : निपाह वायरस ने एक बार फिर देश में दस्तक देकर स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण की आशंका को देखते हुए करीब 100 लोगों को एहतियातन क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। सभी की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है ताकि संक्रमण आगे न फैल सके।

11 जनवरी के संदिग्ध मामलों से बढ़ी सतर्कता

11 जनवरी 2026 को सामने आए दो संदिग्ध मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट लेवल और बढ़ा दिया। अस्पतालों में आइसोलेशन प्रोटोकॉल सख्ती से लागू कर दिए गए हैं और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी गई है।

क्या है निपाह वायरस और क्यों है खतरनाक

निपाह वायरस एक ज़ूनोटिक वायरस है, यानी यह जानवरों से इंसानों में फैल सकता है। इसकी पहली पहचान 1999 में मलेशिया में हुई थी। भारत में पहले भी केरल सहित कई राज्यों में इसके मामले सामने आ चुके हैं। यह वायरस दिमाग में सूजन (एन्सेफलाइटिस) और गंभीर सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है, जिससे मृत्यु दर काफी अधिक रहती है।

Read More : भारत-EU डील से बदला लग्जरी कारों का मैथ्स! फॉर्च्यूनर से सस्ती मिलेगी लैंड रोवर डिफेंडर…

निपाह वायरस कैसे फैलता है

  • फल खाने वाले चमगादड़ों से

  • दूषित फल या खजूर का कच्चा रस (ताड़ी)

  • संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क से

  • बिना सुरक्षा उपायों के इलाज के दौरान

  • कुछ मामलों में सूअर जैसे जानवरों से

निपाह वायरस के प्रमुख लक्षण

शुरुआती लक्षण बुखार जैसे होते हैं, लेकिन बाद में यह बेहद गंभीर रूप ले सकता है:

  • तेज बुखार और सिरदर्द

  • उल्टी और कमजोरी

  • सांस लेने में दिक्कत

  • चक्कर, भ्रम या बेहोशी

  • दौरे पड़ना

बचाव के लिए क्या करें

  • खुले में रखे फल और कच्चा खजूर का रस न लें

  • फल अच्छी तरह धोकर ही खाएं

  • बीमार व्यक्ति से दूरी बनाए रखें

  • मास्क और हाथों की सफाई का ध्यान रखें

  • लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here