Friday, May 15, 2026
32.1 C
Raipur

CG NEWS: भाड़े पर बैंक अकाउंट, फर्जी दस्तावेज से सिम कार्ड, ऐसे चल रही थी फर्जीवाड़े की फैक्ट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: सरगुजा।फर्जी सिम और म्यूल एकाउंट के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भोले-भाले ग्रामीणों को नगद रकम का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड जारी कर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

CG NEWS: सरगुजा पुलिस ने साइबर अपराध के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी बैंक खातों (म्यूल एकाउंट) और मोबाइल सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं में लिप्त थे। यह कार्रवाई थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों को नगद रकम का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाते थे।

CG NEWS: इस मामले की जानकारी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित पोर्टल से प्राप्त हुई, जिसके तहत फर्जी मोबाइल नंबर और म्यूल एकाउंट से संबंधित मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी किए गए थे। इसी के पालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस ने जांच आरंभ की।

CG NEWS: पुलिस द्वारा दर्ज शिकायतों में पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2024 में आरोपी उन्हें 1000 रुपये का लालच देकर अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लेकर बैंक खाता खुलवाते थे। इसके बाद आरोपी उन खातों के पासबुक, एटीएम और चेकबुक अपने पास रख लेते थे और इन खातों का उपयोग अपराध से अर्जित धनराशि के लेनदेन में करते थे।

CG NEWS: प्रकरण में दर्ज शिकायत पर अपराध क्रमांक 357/25 धारा 318(4), 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान तीन आरोपियों – रवि कश्यप (30), अमलेश्वर कुमार वैष्णव (25) और गौतम सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे पीड़ितों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर खाते खुलवाते और बाद में अन्य गिरोह के सदस्यों को सौंप देते थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

बालाघाट में मंदिर चोर गैंग का पर्दाफाश,पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा

mp news-balaghat-temple-theft-gang: बालाघाट पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो...

Related Articles

Popular Categories