RAIPUR CRIME: राजधानी में दिनदहाड़े लूट की वारदात, सराफा दुकान से तीन अज्ञात युवक करीब चार तोले सोने की चेन लूटकर फरार

RAIPUR CRIME: रायपुर: राजधानी में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में स्थित एक सराफा दुकान से तीन अज्ञात युवक करीब चार तोले सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

RAIPUR CRIME: मिली जानकारी के अनुसार, सराफा कारोबारी पन्नालाल गोलछा की दुकान में दोपहर के वक्त तीन युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार जब काउंटर से चेन निकालकर दिखा रहा था, तभी एक युवक ने चेन उठाई और भाग निकला। उसके पीछे बाकी दो युवक भी तेज़ी से बाहर निकल गए।

RAIPUR CRIME: लूट की गई चेन की कुल वजन लगभग चार तोला बताया गया है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे CCTV कैमरों में तीनों युवकों की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है।

RAIPUR CRIME: पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और टोल नाकों पर भी तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी पूर्व नियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने आए थे और किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

RAIPUR CRIME: विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शक्तिनगर क्षेत्र की एक सराफा दुकान में लूट की घटना हुई है, जिसमें तीन युवक शामिल हैं। वे करीब 10-10 ग्राम की तीन सोने की चेन लेकर भागे हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories