Monday, February 16, 2026
21.1 C
Raipur

CG NEWS :10 हजार स्कूल होंगे मर्ज, 43 हजार पद खत्म: युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों का हल्ला बोल, मंत्रालय का घेराव

CG NEWS :रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के 10 हजार से अधिक स्कूलों को मर्ज करने और लगभग 43 हजार शिक्षकीय पद खत्म करने के फैसले के विरोध में मंगलवार को हजारों शिक्षक सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने रायपुर स्थित मंत्रालय का घेराव किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों ने पहली सुरक्षा लेयर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। तीन लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी।

CG NEWS :शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा किया जा रहा युक्तियुक्तकरण सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता से समझौता है और इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ेगा। 1-5वीं तक की 18 कक्षाओं के लिए केवल 2 शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं। इससे शिक्षकों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ेगा।

CG NEWS :टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने 2008 के सेटअप को दरकिनार करते हुए पदों में कटौती की है। जहां पहले प्राइमरी स्कूल में 1+2 (प्रधान पाठक + 2 शिक्षक) और प्री मिडिल में 1+4 पद स्वीकृत थे, उन्हें घटाकर 1+1 और 1+3 कर दिया गया है।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। यह पूरी तरह सिस्टम की विफलता है, जिसकी कीमत शिक्षकों और छात्रों को चुकानी पड़ रही है। सरकार ने साफ किया है कि यह निर्णय शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लिया गया है, लेकिन मंत्रालय घेराव और शिक्षकों के विरोध से यह स्पष्ट है कि नीति पर आम सहमति नहीं बन सकी है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds