Jashpur में देर रात भयंकर Accident! खड़े ट्रेलर से भिड़ी कार, एक ही गांव के 5 युवकों की मौके पर मौत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक भयावह सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। एनएच-43 पर पतराटोली के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में देर रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ।

अनियंत्रित कार सीधे ट्रेलर में जा घुसी
मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक कुनकुरी से जशपुर लौट रहे थे। रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार की वजह से सीधा खड़े ट्रेलर में जा टकराई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Read More : Indigo की उड़ानों में बहाली, भोपाल एयरपोर्ट पर स्थिति नार्मल, संसद की समिति करेगी एयरलाइंस से पूछताछ

स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद सभी शवों को दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सभी मृतक एक ही गांव के निवासी
पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए सभी युवक जशपुर जिले के चराईडांड़ क्षेत्र के रहने वाले थे। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

Read More : गोवा: अर्पोरा के Birch by Romeo Lane नाइटक्लब में भयंकर आग, 25 की दर्दनाक मौत-50 घायल, जांच के आदेश

पुलिस जांच जारी, तेज रफ्तार प्राथमिक कारण
पुलिस का मानना है कि हादसे का प्रमुख कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हो सकता है। ट्रेलर सड़क किनारे पार्क था, जिससे कार सीधे उसके पीछे जा टकराई। फिलहाल पुलिस दुर्घटना स्थल का मुआयना कर रही है और आगे की जांच जारी है।यह हादसा एक बार फिर रात में तेज रफ्तार ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories