Tuesday, February 17, 2026
18.2 C
Raipur

Barwani News: बड़वानी खलघाट टोल प्लाजा पर किसानों का आंदोलन शुरू, एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर बड़वानी जिले सहित 5 जिलों के किसान हाईवे पर किया चक्काजाम

Barwani News: बड़वानी : बड़वानी धार जिले के खलघाट टोल प्लाजा पर सोमवार को बड़वानी सहित पांच जिलों के किसान राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन पर उतर गए। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कर्ज मुक्ति समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे हैं।आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। खलघाट में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, जबकि सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी और निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

 

Barwani News: जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा एनएच 52 के दोनों ओर 500 मीटर के दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए हैं। बड़वानी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने बताया कि जिले के सभी मुख्य मार्गों और टोल नाकों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।इससे पहले, शनिवार को सरकार ने किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था। धार, बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले के प्रतिनिधियों ने भोपाल में कृषि मंत्री कंसाना से मुलाकात की थी। हालांकि, यह बैठक बेनतीजा रही, क्योंकि किसान प्रतिनिधि अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

 

Barwani News: राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बड़वानी जिला अध्यक्ष मदन मुलेवा ने बताया कि कृषि मंत्री कंसाना ने किसानों से आंदोलन न करने का आग्रह किया था। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाने की बात कही थी। मंत्री ने मुख्यमंत्री के घर में शादी का हवाला देते हुए आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध भी किया था, लेकिन किसानों ने इसे अस्वीकार कर आंदोलन का फैसला किया।

 

Barwani News: इस प्रदर्शन में बड़वानी सहित निमाड़ क्षेत्र के चार जिलों के किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे हैं। किसान पूरी तैयारी के साथ आए हैं; वे अपने साथ कंबल, दो जोड़ी कपड़े, आटा, दाल, लकड़ी और कंडे लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि यह आंदोलन लंबा चल सकता है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds