Karnataka Politics : आर-पार के मूड में सिद्धारमैया और शिवकुमार! ढाई साल पुराने वादे ने बढ़ाया कांग्रेस की टेंशन

0
123
Karnataka
Karnataka Politics

नई दिल्ली : कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता हस्तांतरण को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान दिनों-दिन तेज होती जा रही है। बीते कुछ हफ्तों से कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल गर्म है। सत्ता संतुलन और संभावित सीएम बदलाव के मुद्दे पर दोनों गुटों की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे कांग्रेस की कर्नाटक इकाई में अस्थिरता की स्थिति उभरती दिख रही है।

शिवकुमार का इशारों में वार: “वर्ड पॉवर…वर्ल्ड पॉवर”
राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बिना नाम लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर परोक्ष तौर पर निशाना साधा। उन्होंने “वचन” और “वादे” का उल्लेख करते हुए लिखा—
“शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है… अपनी बात पर कायम रहना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है।”

Read More : Raipur News : DGP-IG कॉन्फ्रेंस के लिए कल आ रहे अमित शाह! दौरे को लेकर हाई अलर्ट, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, यह टिप्पणी सीएम सिद्धारमैया द्वारा ढाई साल पहले किए गए सत्ता हस्तांतरण के वादे की ओर इशारा करती है। डीके शिवकुमार का कैंप लंबे समय से आधे कार्यकाल के बाद सत्ता बदलाव की मांग कर रहा है।

सिद्धारमैया के समर्थन में सक्रिय हुए विधायक
इधर, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खेमे के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार सुबह उनके करीबी नेता और मंत्री सतीश जारकीहोली, महादेवप्पा तथा एमएलसी बीके हरिप्रसाद सीएम आवास पहुंचे। यहां राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई।
सिद्धारमैया गुट चाहता है कि सरकार सुचारू रूप से चले और कार्यकाल के बीच किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं है।

Read More : White House Shooting : वॉशिंगटन डीसी में फायरिंग से हड़कंप! हमलावर के अफगान कनेक्शन ने बढ़ाई टेंशन…

कर्नाटक में ‘पावर शिफ्ट’ की सियासत तेज
कर्नाटक में सत्ता संघर्ष उस समय और तेज हो गया जब कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा किया। इसी के बाद डीके शिवकुमार समर्थकों ने दिल्ली पहुंचकर हाईकमान से मुलाकात की और उन्हें सीएम बनाए जाने की बात उठाई।

दिल्ली से लौटे विधायकों ने कहा कि अंतिम निर्णय सिर्फ कांग्रेस हाईकमान ही लेगा। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अनिश्चितता का जल्द समाधान किया जाए, ताकि सरकार पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।कुल मिलाकर, कर्नाटक की राजनीति में सत्ता संतुलन को लेकर उठा यह विवाद आने वाले दिनों में और गर्मी ला सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here