Saturday, May 16, 2026
34.1 C
Raipur

CG NEWS : भूटान में हुई प्रतियोगिता, बस्तर की बेटियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान : शोभा और नीता ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

CG NEWS : कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और श्रम की चमक से विश्व मंच पर सिर ऊंचा किया है। जिले की दो महिला खिलाड़ियों शोभा धाकरे और नीता नेताम ने भूटान में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर भारत, छत्तीसगढ़ और कोंडागांव का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, श्रीलंका और भारत सहित कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां दोनों खिलाड़ियों ने कुल 260 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत, फिटनेस और मानसिक दृढ़ता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

चूल्हा–चौका नहीं, अंतरराष्ट्रीय मंच तक… महिलाओं की नई पहचान

शोभा धाकरे और नीता नेताम ने साबित कर दिया कि महिलाएं केवल घर की सीमाओं तक ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी क्षमता का झंडा लहराने में सक्षम हैं। दोनों खिलाड़‍ियों ने रोजमर्रा के कामों के साथ कठिन अभ्यास को संतुलित करते हुए यह सफल उपलब्धि हासिल की।

व्यापार भी संभाला और देश का मान भी बढ़ाया

दोनों खिलाड़ी न केवल खेल में बल्कि अपने-अपने काम में भी आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। शोभा धाकरे कोंडागांव में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। नीता नेताम बेकरी चलाती हैं और सफल उद्यमी के रूप में पहचानी जाती हैं। अपने व्यवसाय के साथ-साथ खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

इनकी तैयारी के पीछे ‘मेन ऑफ स्टील जिम’ का योगदान

इस सफलता का श्रेय दोनों खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ मेन ऑफ स्टील जिम की टीम को भी जाता है।
ट्रेनर मयंक पटेल, मैनेजर विष्णु पम्मार और जिम ऑनर उल्लास भंज के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग ने खिलाड़ियों की क्षमता को निखारा, जिसके चलते दोनों अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकीं।

खिलाड़ियों की प्रोफाइल

शोभा धाकरे
उम्र: 45 वर्ष
बॉडी वेट: 62 किग्रा
निवासी: फॉरेस्ट कॉलोनी (नाका), कोंडागांव
उपलब्धि: 4 स्टेट + 1 नेशनल प्रतियोगिताओं में सहभागिता, यह पहला इंटरनेशनल गेम और सीधे गोल्ड जीतकर इतिहास रचा।

नीता नेताम
उम्र: 31 वर्ष
बॉडी वेट: 64.58 किग्रा
निवासी: शहीद भगत सिंह वार्ड 18, सरगीपाल पारा, कोंडागांव

जिले में खुशी की लहर

CG NEWS : दोनों महिला खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि से पूरे कोंडागांव जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों और जिम सदस्यों ने बधाई संदेश देते हुए कहा कि शोभा और नीता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories