Thursday, August 20, 2026
Home National MLA Raman Arora :विधायक गिरफ्तार, फर्जी नोटिस जारी कर लोगों से उगाही...

MLA Raman Arora :विधायक गिरफ्तार, फर्जी नोटिस जारी कर लोगों से उगाही करने का आरोप

MLA Raman Arora
MLA Raman Arora

MLA Raman Arora :पंजाब : पंजाब के जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे। यह कार्रवाई नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में हुई, जिसमें रमन अरोड़ा की संलिप्तता सामने आई है।

MLA Raman Arora :सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर फर्जी नोटिस जारी कर लोगों से उगाही की। बताया जा रहा है कि सुखदेव को इसी काम के लिए अरोड़ा ने नियुक्त किया था। ये नोटिस बिना किसी वास्तविक गलती के भेजे जाते थे और फिर सेटलमेंट के नाम पर पीड़ितों से पैसे वसूले जाते थे।

 

READ MORE :Railway News: छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनें रद्द, इस तारीख तक सेवाएं ठप, यात्रियों को होगी परेशानी

 

MLA Raman Arora :गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के आवास पर छापेमारी भी की, जिसमें कई दस्तावेज जब्त किए गए। गौरतलब है कि करीब 10 दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। सुरक्षा में लगे 14 जवानों को हटाए जाने के बाद से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

MLA Raman Arora :सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस मामले में कुछ और अधिकारियों की भी भूमिका जांच के दायरे में है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। विजिलेंस ब्यूरो ने रमन अरोड़ा पर लंबे समय से नजर रखी थी और पूरी जांच के बाद ही उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्ती को दर्शाता है और राजनीतिक गलियारों में हलचल का कारण बना हुआ है।

 

READ MORE : Mungeli Crime :पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और अफीम के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here