Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

150 Years of Vande Mataram : ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी, राष्ट्रगीत के साथ हुआ अन्याय, हुए कई टुकड़े

150 Years of Vande Mataram/नई दिल्ली: राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लिया। आज इस इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि “वंदे मातरम् भारत की आज़ादी का उद्घोष था और यह हर युग में प्रासंगिक रहेगा।”

PM मोदी- वंदे मातरम् के साथ हुआ अन्याय, इससे बोए गए थे विभाजन के बीज

150 Years of Vande Mataram प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 1937 में वंदे मातरम् के कुछ हिस्से हटाए गए थे, जिससे इस राष्ट्रगीत के साथ घोर अन्याय हुआ। उन्होंने कहा, “वंदे मातरम् के इस विभाजन ने देश के विभाजन के बीज बोए दिए थे। वही विभाजनकारी सोच आज भी देश के लिए चुनौती बनी हुई है।”

Read More : Women Team Meet PM Modi: जब स्किन केयर रूटीन के सवाल पर प्रधानमंत्री हुए ‘बोल्ड’, जानें वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से PM मोदी की कैसी रही मुलाकात

भारत माता को सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा के रूप में दर्शाया गया

इसके साथ ही आज PM मोदी ने आज कहा कि, वंदे मातरम् के मूल रूप में भारत माता को सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा के स्वरूप में दर्शाया गया है। उन्होंने आज यह भी कहा कि, “जब आतंक और अन्य शक्तियों ने भारत की सुरक्षा और सम्मान पर हमला करने की कोशिश की, तब पूरी दुनिया ने देखा कि नया भारत दुर्गा बनकर आतंक के विनाश के लिए खड़ा हुआ।”

जारी किए गए डाक टिकट और स्मारक सिक्का

आज इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने सालभर चलने वाले स्मरण समारोह का उद्घाटन किया और इसके लिए एक आधिकारिक वेबसाइट भी आज लॉन्च की।

Read More : PM Narendra Modi : नीति आयोग की बैठक में क्या बोले पीएम मोदी, बताया ये अगला टारगेट, पढ़िए खबर….

टैगोर और बंकिमचंद्र को किया याद

150 Years of Vande Mataram आज इस ख़ास मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि, रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘आनंदमठ’ को सिर्फ एक उपन्यास नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत का सपना बताया था। इस बाबत PM मोदी ने कहा कि, “वंदे मातरम् एक शब्द, एक मंत्र, एक ऊर्जा और एक संकल्प है। यह हमारे अतीत की आवाज भी है और भविष्य के भारत का उत्साह भी।”

एक साल तक चलेगा राष्ट्रीय समारोह

जानकारी दें कि, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर यह समारोह 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में आयोजित होगा। इस दौरान सामूहिक गायन, प्रदर्शनियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कब और कैसे हुई वंदे मातरम् की रचना

आपको बता दें कि, बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की रचना की थी। यह पहली बार उनकी पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित हुआ और बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना। यह गीत आज भी देश की एकता और प्रेरणा का प्रतीक है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories