CG NEWS : सक्ती में कैदी की पिटाई का वीडियो वायरल, उप जेलर सतीश चंद्र भार्गव निलंबित

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : सक्ती : सक्ती जिले में उप जेलर द्वारा कैदी की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई हुई है। घटना के बाद जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, महानिदेशक ने तत्काल प्रभाव से उप जेलर सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया है।

 

READ MORE: DIG Arrested : पूर्व DGP के बेटे और पूर्व MLA के भाई DIG भुल्लर रिश्वतकांड में गिरफ्तार, जानिए कितना असरदार है उनका परिवार

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पूर्व कैदी तीजराम चौहान नशे की हालत में उप जेल के बाहर पहुंचा और अंदर बंद एक कैदी से मिलने की जिद करने लगा। इस दौरान उसने जेलर के साथ बदतमीजी की, झूमाझपटी की और उनका चश्मा तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में जेलर के गले पर खरोंच भी आई। बाद में जेलर ने इसकी शिकायत सक्ती थाने में दर्ज कराई।

CG NEWS : हालांकि, गुस्से में जेलर ने पूर्व कैदी की जेल के बाहर ही पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होते ही विभाग ने इसे गंभीर मानते हुए कार्रवाई की। वीडियो में जेलर सहित 3 से 4 लोग तीजराम की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *