रायपुर। विश्व हॉस्पिस और पेलियेटिव केयर दिवस के अवसर पर, संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल ने छत्तीसगढ़ के कैंसर मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य का पहला हॉस्पिस एवं स्पेशलिस्ट पेलियेटिव केयर वार्ड और स्टेप डाउन आईसीयू वार्ड शुरू किया है। इस विशेष वार्ड का शुभारंभ 11 अक्टूबर को आयोजित एक समारोह में किया गया, जिसमें पद्मश्री से सम्मानित विधायक अनुज शर्मा और विधायक मोतीलाल साहू प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
READ MORE: MP Top 5 Breaking : लाड़ली बहनों की किस्त से लेकर पोलियो अभियान तक एमपी की सुबह की 5 बड़ी खबरें….
क्यों है यह पहल महत्वपूर्ण:
संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. यूसुफ मेमन ने बताया कि कैंसर उपचार में पेलियेटिव केयर (उपशामक देखभाल) एक अत्यंत आवश्यक लेकिन उपेक्षित हिस्सा रहा है। डॉ. मेमन के अनुसार, “उन्नत अवस्था के केवल 2% मरीजों को ही सही पेलियेटिव केयर मिल पाती है। उचित देखभाल न मिलने के कारण अधिकांश मरीज अपने अंतिम दिनों में असहनीय दर्द और मानसिक पीड़ा झेलते हैं, जबकि यह पीड़ा सही तरीके से कम की जा सकती है।”
READ MORE: CG News : छुईखदान में शिक्षक जन्मदिन का जश्न, राजनांदगांव में मिठाई दुकानों की औचक जांच
विशेषज्ञों की टीम:
इस नए और विशेष विभाग का नेतृत्व डॉ. अविनाश तिवारी कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के पहले पेलियेटिव मेडिसिन विशेषज्ञ हैं और उन्होंने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह पहल डॉ. मेमन के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य कैंसर के उन मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता प्रदान करना है, जिन्हें उपशामक देखभाल की आवश्यकता है।













