Raipur News : जबरन धर्म परिवर्तन के विवाद में हंगामा, दो महिलाओं सहित आधा दर्जन पर केस दर्ज…

0
163
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में परशुराम नगर में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : महाकाल की शृंगार आरती में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, शिव तांडव स्तोत्र से भक्तिमय हुआ माहौल

Raipur News : क्या है पूरा मामला?

पुरैना निवासी बालका राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी भांजा बहू रितू को उपचार के नाम पर कुछ लोगों ने ब्रेनवाश कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। बालका राजपूत के अनुसार, रितू की तीन महीने पहले तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद वह मायाराम नामक व्यक्ति के पास इलाज के लिए गई थी।

बालका ने आरोप लगाया है कि मायाराम ने रितू को ईसाई धर्म अपनाने के बदले में मुफ्त इलाज का झांसा दिया और उसका ब्रेनवाश करके धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। बालका राजपूत का कहना है कि रितू पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले लोगों में मायाराम के साथ किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीषी नाग, सिकंदर सिंह, गायत्री यादव, और प्रफुल्ला पन्का भी शामिल थे। रितू पर दबाव बनाने के बाद, इन लोगों ने रितू के माध्यम से बालका राजपूत पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

हिंदू संगठन की शिकायत और हंगामा

जब रितू के पति ने अपनी मामी बालका राजपूत को बताया कि ईसाई धर्म के लोग शुक्रवार को जबरन ले जाकर रितू का धर्म परिवर्तन कराने की प्रक्रिया कर रहे हैं, तो बालका ने तुरंत अपने क्षेत्र के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी।

READ MORE : Sehore News : सेंट एंस सीनियर सेकंडरी स्कूल का गौरव, अगस्त्या गुप्ता ने जीता संभागीय सुगम संगीत प्रतियोगिता

जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भारी संख्या में मायाराम के घर पहुँच गए, जहाँ कथित रूप से रितू का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जबरदस्त हंगामा किया। इसके बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मायाराम सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here