MP TOP 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें…

0
137
MP TOP 5 Breaking
MP TOP 5 Breaking

1. भोपाल में बिजली कटौती का अलर्ट
रचना नगर और आसपास के 30 इलाकों में मेंटेनेंस के चलते सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक, सुबह 10 से दोपहर 2 बजे, 10 से 3 बजे और 10 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। प्रभावित इलाकों में न्यू कबाड़खाना, छोला मंदिर रोड, हनुमानगंज, ई-2 से 4, पिरिया मोहल्ला, रचना नगर, गौतम नगर, अंशुल विहार, सागर स्टेट और स्वर्ण कुंज शामिल हैं।

2. राज्य हाईवे पर गोवंश के लिए सुरक्षा व्यवस्था
भोपाल में सड़क निर्माण के टेंडर में गोवंश की सुरक्षा के लिए टीन शेड और बाड़े लगाने का प्रावधान शामिल किया गया। सड़क बनाने वाली कंपनी ही बेसहारा पशुओं को एकत्र कर गोशाला में लाने की जिम्मेदारी भी उठाएगी।

3. एमपी सरकार का निवेश फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुवाहाटी में निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे। टेक्सटाइल्स से लेकर टूरिज्म तक मध्यप्रदेश में अपार निवेश संभावनाएं हैं। उद्योगपतियों के लिए यह राज्य आदर्श निवेश स्थल साबित हो रहा है।

4. मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई और बारिश की संभावना
प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो गया है। शेष जिलों में 10 अक्टूबर तक मानसून लौटने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भोपाल समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। अगले 3 दिन भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है।

5. ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए नई व्यवस्था
मप्र और पड़ोसी राज्य अब एफआईआर ई-मेल के जरिए साझा करेंगे। साथ ही रेलवे पुलिस छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी, ताकि अपराधियों की पहचान और अपराध की प्रकृति पर नजर रखी जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here